कोलकाता. दक्षिणेश्वर मेट्रो परियोजना का काम लगभग पूरा हो चुका है। फूलबागान मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन पहले ही हो चुका है। अब नोआपाड़ा दक्षिणेश्वर मेट्रो रूट के बीच पडऩे वाले बरानगर मेट्रो स्टेशन का काम भी लगभग पूरा है। जल्द ही इसका उद्घाटन होगा। मेट्रो रेल सूत्रों ने बताया कि जल्द ही नोआपाड़ा से बरानगर होते हुए दक्षिणेश्वर तक मेट्रो रेल परिसेवा संचालन को जल्द हरी झंडी दिखाई जाएगी। पहले इसे काली पूजा के पहले यानी दीपावली से पहले ही शुरू होना था लेकिन काम पूरा नहीं होने की वजह से इसे हरी झंडी नहीं दिखाई जा सकी। अब केवल ऑटोमेटिक सिगनलिंग प्रणाली बैठाने का काम हो रहा है जो लगभग पूरा है। इसकी परीक्षा करने के बाद ही हरी झंडी दिखाई जाएगी। मेट्रो रेल सूत्रों ने बताया कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो एक जनवरी के पहले मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन हो जाएगा। दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की आम...
more... हड़ताल कल: दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनें सरकारी सेक्टर की इकाइयों के निजीकरण, नए श्रम और कृषि कानूनों के खिलाफ केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में 26 नवम्बर को देशव्यापी हड़ताल करेंगी। वामपंथी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भी कोलकाता में सड़कों पर उतर हड़ताल के समर्थन में जुलूस निकाला। ट्रेड यूनियनों का दावा है कि सभी क्षेत्रों से संबंधित लोग जो आवश्यक सेवाओं का हिस्सा हैं काम छोड़कर आम हड़ताल में भाग लेंगे। बयान के अनुसार भाजपा सरकार की कथित जनविरोधी, मजदूर विरोधी, राष्ट्रविरोधी और विनाशकारी नीतियों के खिलाफ हड़ताल की तैयारी पूरे देश में चल रही है। किसान संगठनों के एकजुट मंच अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति (एआईकेएससीसी) ने भी आम हड़ताल को समर्थन दिया है। बयान में कहा गया कि यह खुशी की बात है कि किसान, जो पहले से ही मोदी सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं, इस सरकार के मजदूर विरोधी उपायों के खिलाफ लडऩे वाले मजदूरों का समर्थन करते हैं।