समय से काफी विलंब से चलने को लेकर विख्यात भारतीय रेल में अमूलचूल बदलाव आया है। लॉकडाउन के बाद सभी ट्रेनें अपने समय से पहले ही स्टेशन पर आ जा रही है। नवंबर के महीने में कुहासे के कारण भी ट्रेनें लेट चला करती थी, लेकिन इन लेटलतीफी पर फिल्हाल वीराम लगता दिख रहा है। अब स्थिति यह है कि एक से आधा घंटा पहले ही स्टेशन पर ट्रेनों का आना आम बात सी हो गई है।
सोमवार की सुबह यशवंतपुर-भागलपुर एक्सप्रेस अपने समय से एक घंट पहले ही स्टेशन पर आ गई। लॉकडाउन से पहले तीन-चार घंटे तक लेट चलना आम बात हुआ करती थी, लेकिन अब इस रूट पर भी ट्रेन समय से काफी पहले ही पंहुच जा रही है।...
more... भारतीय रेल में इस बदलाव से यात्रियों में काफी खुशी है। अभी ट्रेनों की हालत ऐसी है कि ट्रेन को स्टेशन पर घंटों तक रोककर समय को मैनेज किया जा रहा है।
ट्रेन के समय से पहुंचने की कई वजह
रेल कर्मियों का कहना है कि ट्रेन के समय से पहुंचने की कई वजह है। अभी पहले से कम ट्रेनों का परिचानल हो रहा है। इसी वजह से ट्रैक खाली मिल रहा है। वहीं परिचालन से संबंधित रेल कर्मियों का कहना है कि पहले ट्रेनों को जहां-तहां बैकंप कर रोक दिया जाता था। अब ट्रेनों को नहीं के बराबर वैकंप किया जा रहा है। बोर्ड द्वारा ट्रेनों की रफ्तार को बढ़ाया जाना भी एक महत्वपूर्ण कारण है। पहले ट्रेनों की स्पीड 60 किलोमीटर हुआ करती थी, अब इसकी स्पीड बढ़ाकर 100 से 120 किलोमीटर तक कर दी गई है। छोटे स्टेशन पर ठहराव कम कर दिया गया है।
किराया बढ़ाए जाने से यात्रियों में निराशा
हालांकि एक ओर ट्रेनों के समय से पंहुचने पर यात्रियों में खुशी है, तो वहीं स्पेशल ट्रेनों का किराया बढ़ाये जाने पर यात्रियों में थोड़ी नाराजगी भी है। यात्रियों का कहाना है कि अब उन्हें यात्रा करने के लिए पहले से अधिक पैसे खर्च करना पड़ रहा है। जहां लॉकडाउन से पहले दिल्ली जाने के यात्रियों के जेनरल में 300 रुपए खर्च करने पड़ते है। अब 350 रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। वही स्लीपर में दिल्ली जाने के लिए यात्रियों के सामान्य आरक्षित सीट के लिए 500 रुपए और तत्काल के 700 रुपए खर्च करने पड़ते थे। अब समान्य अरक्षित के लिए 575 एवं तत्काल के लिए 730 रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं।
किऊल स्टेशन पर समय से पहले पंहुचे वाली ट्रेन
12253 यशवंतपुर-भागलपुर का निर्धारित समय 5.40, पंहुची 4.30 में
03287 दुर्ग राजेंद्रनगर स्पेशल निर्धारित समय 3.55 से 20 मिनट पहले पंहुची
03213 झाझा-पटना मेमू पहुंचने का समय 7.04, पंहुची 6.55
03241 बांका-राजेंद्रनगर स्पेशल का समय 12.40, पंहुची 12.30