रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)।
रेल यात्रियों की सुविधा और मांग को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली 03288/03287 राजेंद्रनगर-दुर्ग-राजेंद्रनगर पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन राजेंद्र नगर से 31 दिसंबर एवं दुर्ग से दो जनवरी तक किया गया है। गाड़ी संख्या 03288 राजेंद्र नगर-दुर्ग पूजा स्पेशल ट्रेन राजेंद्र नगर से एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलेगी। इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी गाड़ी संख्या 03287 दुर्ग-राजेंद्र नगर पूजा स्पेशल ट्रेन दुर्ग से तीन दिसंबर से दो जनवरी तक चलेगी।
इसके साथ ही इस गाड़ी की समय सारिणी...
more... में आंशिक बदलाव किया गया है। नई समय सारिणी के अनुसार गाड़ी संख्या 03287 दुर्ग-राजेंद्र नगर पूजा स्पेशल ट्रेन दुर्ग से 7.25 बजे के स्थान पर 7.00 बजे रवाना होगी तथा बिलासपुर आगमन 9.35 बजे प्रस्थान 9.50 बजे होगा। इसी तरह अकलतरा आगमन 10.19 बजे प्रस्थान 10.21 बजे, चांपा आगमन 10.41 बजे प्रस्थान 10.43 बजे, शक्ति आगमन 11.10 बजे प्रस्थान 11.12 बजे, खरसिया आगमन 11.25 बजे प्रस्थान 11.27 बजे, रायगढ़ आगमन 12.01 बजे प्रस्थान 12.06 बजे, ब्रजराजनगर आगमन 13.09 बजे प्रस्थान 13.11 बजे तथा दूसरे दिन 7.35 बजे राजेंद्रनगर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 03288 राजेंद्रनगर-दुर्ग पूजा स्पेशल ट्रेन राजेंद्रनगर से 19.45 बजे के स्थान पर 20.05 बजे रवाना होगी तथा दूसरे दिन ब्रजराजनगर आगमन 13.28 बजे प्रस्थान 13.30 बजे, रायगढ़ आगमन 14.13 बजे प्रस्थान 14.18 बजे, खरसिया आगमन 14.41 बजे प्रस्थान 14.43 बजे, शक्ति आगमन 14.56 बजे प्रस्थान 14.58 बजे, चांपा आगमन 15.22 बजे प्रस्थान 15.27 बजे, अकलतरा आगमन 15.45 बजे प्रस्थान 15.47 बजे, बिलासपुर आगमन 17.30 बजे प्रस्थान 17.50 बजे तथा 20.40 बजे दुर्ग पहुंचेगी।