झारखंड की राजधानी रांची से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस की समय सारणी की सही जानकारी नहीं होने के कारण पलामू जिले के डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर कुछ यात्रियों की ट्रेन छूट गई। रेलवे की ओर से ट्रेन के समय में परिवर्तन किया गया था। हर हफ्ते रविवार को यह ट्रेन टोरी-लोहरदगा होते हुए चुनार चोपन रूट से संचालित हो रही है। इस कारण डालटनगंज स्टेशन पर ट्रेन का समय रात 9.40 PM से घटकर 8. 39 PM हो गया था। कुछ यात्रियों को इसकी जानकारी नहीं थी। वह पूर्व समय सारणी के अनुसार स्टेशन पहुंचे। तब तक ट्रेन खुल चुकी थी। इसके विरोध में यात्रियों ने रविवार की रात स्टेशन पर हंगामा शुरू कर दिया।
ट्रेन को वापस लाने की...
more... मांग कर रहे थे यात्रीट्रेन छूटने से नाराज यात्री मांग कर रहे थे कि राजधानी एक्सप्रेस को वापस किया जाए। उनका ट्रेन में टिकट है। ऐसा नहीं करने पर DRM को बुलाने की मांग कर रहे थे। इस कारण स्टेशन पर रात दस बजे से ग्यारह बजे तक हंगामा होता रहा। RPF ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें गढ़वा रोड जंक्शन, पूर्व मध्य रेलवे मंडल धनबाद लाया गया। सभी को रेलवे न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार किए गए यात्रियों में से एक सेना का जवान है।
इनकी हुई गिरफ्तारीRPF की ओर से इस मामले में पलामू के रिसायत खलीफा, आकाश कुमार,राहुल कुमार तथा लातेहार के चंद्रदीप लकड़ा को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी पर रेलवे के प्लेटफार्म नंबर एक पर हंगामा करने, नारेबााजी, प्रदर्शन करने, स्टेशन मास्टर के चैंबर में जबरन प्रवेश करने तथा ऑन ड्यूटी रेलवे के दूसरे कर्मचारियों के साथ अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप है। गिरफ्तार चंद्रदीप लकड़ा,सेना का जवान है।