ओवर ब्रिज के लिए होने वाली उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा विकास आयुक्त, पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव आदि मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस बैठक में आरओबी की सारी समस्याएं हल की जाएंगी। उन्होंने कहा कि रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण में जो बालू गिट्टी की समस्या है उसको भी इस बैठक में रखा जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में काफी बाधाएं थीं। वह इसका निरीक्षण करने आए थे। (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
इसके बाद विधायक मंगल कालिंदी भी निरीक्षण करने आए थे और स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि उन्होंने मंगल कालिंदी के साथ मिलकर रेलवे ओवर ब्रिज के सभी अवरोधों को खत्म कराने का प्रयास किया। रेलवे ओवर ब्रिज के नक्शा...
more... में त्रुटि थी। इसे ठीक कराया गया। फंड का भी अभाव था। सरकार से मिलकर फंड दिलाया गया। 58 मकानों के शिफ्टिंग की समस्या थी। इसके अलावा बिजली विभाग की भी बाधा थी। सारी बाधाएं खत्म की गई हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।