अलीगढ़ [जेएनएन]: दिल्ली से सियालदाह जा रही स्पेशल अमृतसर-सियालदाह जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के लोको पायलट रामेश्वर की लापरवाही से गाजियाबाद के चिपियाना-मारीपत के बीच रविवार रात गंभीर हादसा हो सकता था। लोको पायलट ने रेलवे क्रॉसिंग के खुले रहने पर भी ट्रेन को गुजार दिया। रेलवे में खलबली मच गई। नॉन स्टॉप ट्रेन को अलीगढ़ स्टेशन पर रोका गया। रामेश्वर को उतारकर दूसरे लोको पायलट के हाथों ट्रेन रवाना की गई। रामेश्वर को निलंबित कर दिया गया। रामेश्वर का मेडिकल टेस्ट कराया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई। ज्वॉइंट नोट बनाया गया, जिसके आधार पर रामेश्वर को निलंबित कर दिया गया।
लोको पायलट को लाल सिग्नल दिया
स्टेशन...
more... अधीक्षक डीके गौतम ने बताया कि चिपियाना-मारीपत के बीच गेट संख्या 151 खुला होने के कारण ट्रेन के लोको पायलट रामेश्वर को लाल सिग्नल दिया गया। उसने ट्रेन रोक ली और करीब तीन मिनट तक खड़ी रखी। क्रॉसिंग का गेट बंद कराए बिना ही उसने ट्रेन को गुजार दिया। गेटमैन ने कंट्रोलर को सूचना दी तो ट्रेन को अलीगढ़ स्टेशन पर रुकवा लिया गया। यहां रामेश्वर को उतारकर दूसरे लोको पायलट एनके वर्मा को भेजकर ट्रेन को रवाना किया गया।
मेडिकल में नहीं हुई शराब की पुष्टि
रामेश्वर का मेडिकल टेस्ट कराया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई। ज्वॉइंट नोट बनाया गया, जिसके आधार पर रामेश्वर को निलंबित कर दिया गया।
Bohot case hua hai aisa ki open gate se train guzar gyi.Ab kya loco pilot crossing dekh ke train chalaayega😆.
Aur har open crossing se pahle signal Red ho jaaye ye jaroori nhi hai.
Bhaisaab ..IR signalling system ko jaano ..phir baat karo..
Read about gate signalling system ..
Faaltu ka behes kiyr jaa rahe ho ..
Yaatoh advance/ home signal merge rehta hain gate signal sey agar lc ka distance bahut kum hain ..ya phir intermediate block key saath merge hota hain .. ya phir individual hota hain ..
Direct...
more... gate key operation sey judaa hota hain .. agar gate khulaa hain toh wah signal red hi rahega .. green nahi hoga .. gate band hotein hi signal amber ya green hoga .. hasney sey kuch nahi hoga .... Jaakar mfp key lc key aagey aur perchey dekho .. pta lag jaayega ..
ha bahut baar dekhe hai,gumti par jaam lag jata hai to gumti band nhi ho pata.train gumti se se 40-50 meter pahle loco pilot rok deta hai traffic jam dekh pe.koi signal nhi hai waha pe.
mai bas ye keh raha hu sara galti us gateman ka hai jo gate band nhi kiya.
Galti nahi hain ..uska ..yeh mein keh raha ..:-)
Uss case mein lp sey baat karkey train ko badhana padta hain .. siwan mein andar dhala pey bahut baar hua hain ..ek baar toh mein hi onboard tha vaishali pey .. 4 hr sey khadi thi ..
Uss mein gate band ho jata hain bt log jaam key wajah sey phasey rehtein hain ..aur train just pehley ruki rehti hain ..
IR ne LP ko suspend kiya h naki SM ko. Galti kahi na kahi SM ki hi rahi hogi warna Railway wale pagal thodi h.
Newspaper wale aadhi adhuri news post karte, ho sakta h ki LP ne signal overshoot kiya ho, kyo ki fatak band hone se pahle signal Green hona technically possible hi nahi h.
टूंडला रूट पर अब ट्रेनों की स्पीड बढ़ेगी। रेलवे ने रविवार को चिपियाना-मारीपत के बीच इंटरलाकिंग सिग्नल सिस्टम शुरू कर दिया। अब ट्रेन के एक सिग्नल पार करते ही पीछे चल रही दूसरी रेलगाड़ी को चलने का सिग्नल मिल जाएगा। इस सिस्टम को लागू करने के लिए रेलवे ने रविवार को चार घंटे ट्रैफिक ब्लॉक लिया।
इससे एक राजधानी समेत चार ट्रेनें थम गईं। गाजियाबाद स्टेशन पर इन्हें 30 मिनट से 75 मिनट तक रोका गया। यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे ने मारीपत से आगे इंटरलाकिंग सिस्टम पहले ही लागू कर दिया था। रविवार सुबह 11:15 बजे से दोपहर 3:15 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक लेकर इस सिस्टम को लागू कर दिया गया।
करीब...
more... 15 दिन बाद अंतिम चरण में चिपियाना से गाजियाबाद के बीच यह आधुनिक तकनीक लागू कर दी जाएगी। डिवीजनल ट्रैफिक मैनेजर डीके चोपड़ा के मुताबिक अब ट्रेन का रूट तैयार करने के लिए बार-बार मैनुअल लीवर खींचकर सिग्नल प्वाइंट नहीं बदलना होगा, कंप्यूटर पर माउस के जरिए यह रूट तैयार हो जाएगा।
चिपियाना रेलवे क्रासिंग पर मैनुअल बैरियर हटाकर बूम बैरियर लगा दिए गए हैं। ये बैरियर भी कंप्यूटर से ही कंट्रोल होंगे। जल्द ही मेरठ रूट पर भी क्रासिंग्स पर बूम बैरियर लगाने की योजना है।
ट्रेनें रुकी, यात्री परेशान इंटरलाकिंग सिस्टम के लिए रहे चार घंटे के ट्रैफिक ब्लाक के दौरान डिब्रूगढ़ राजधानी 45 मिनट, गोमती एक्सप्रेस 75 मिनट, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 45 मिनट और लिच्छवी एक्सप्रेस 30 मिनट गाजियाबाद स्टेशन और आउटर पर रोकी गई। हालांकि गाजियाबाद से मेरठ और मुरादाबाद की ओर जाने वाली ट्रेनों पर कोई फर्क नहीं पड़ा।
very nice news,
much needed relief for growing traffic between CNB-GZB
Nowsome trains made to by pass Cnb in night/day.
one more achievement of NCR
Nice news is ko pure IR me implement kr de..