टाटानगर के रेल एसपी आनंद प्रकाश की देखरेख में जमशेदपुर रेल पुलिस एसोसिएशन का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इसमें रांची के जितेंद्र कुंडू अध्यक्ष चुने गए। चुनाव के लिए इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह सरायकेला जिला व कोल्हान क्षेत्र के मंत्री संजीव शर्मा को निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया था। एसोसिएशन के 152 सदस्यों में से 131 ने मतदान किया था।चुनाव में अंगद सिंह सचिव, सुनील कुमार उपाध्यक्ष, सत्येंद्र पासवान कोषाध्यक्ष व औरंगजेब बने संयुक्त सचिव चुने गए। इससे पुलिस पदाधिकारियों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर खुशी का इजहार करने के साथ विजयी प्रत्याशियों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।किसे मिला कितना वोट: अध्यक्ष जितेन्द्र किड़ो को 96 मत, शीतल उरांव को 35 मत मिला। सचिव अंगद सिंह को 100 वोट मिला, जबकि गोबरा उरांव को 31 वोट मिला। उपाध्यक्ष पद पर सुनिल कुमार शुक्ला को 97 वोट, जबकि महेन्द्र महतो को 44 वोट...
more... मिला। कोषाध्यक्ष पद पर सत्येन्द्र पासवान को 75 वोट, जबकि शिवशंकर राम को 56 वोट मिला। संयुक्त सचिव पद पर मो. औरंगजेब को 74 वोट, जबकि अनिल कुमार को 57 वोट मिला। चुनाव में टाटानगर, रांची, हटिया, मुरी, बोकारो, चक्रधरपुर चाईबासा, घाटशिला, चाकुलिया, खरसावां, रामगढ़, चांडिल, सीनी, समेत अन्य रेल थाना के सहायक दारोगा दारोगा और इंस्पेक्टर ने मतदान किया है।क्वार्टर की समस्या करेंगे दूर: अध्यक्षचुनाव जीतने के बाद रेल पुलिस स्टेशन के नए जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुंडू ने कहा कि क्वार्टर की समस्या को दूर करना प्राथमिकता होगी। सचिव अंगद सिंह ने कहा कि रेल पुलिस में कई तरह का भत्ता बंद है। उसे शुरू कराने के साथ सहकर्मियों की हर समस्या के लिए उनके साथ खड़ा रहेंगे।