ये ट्रेनें होंगी प्रभावितट्रेनों की लेटलतीफी के रिकार्ड को दुरुस्त करने के लिए रेलवे की कवायद, एनसीआर ने 19 ट्रेनों का यात्र समय बढ़ायाजागरण संवाददाता, कानपुर : ट्रेनों की लेटलतीफी के रिकार्ड को दुरुस्त करने के लिए रेलवे ने नायाब तरीका निकाला। ऐसी ट्रेनें जो आए दिन दस मिनट से डेढ़-दो घंटे तक लेट होती थीं, रेलवे ने उनके सफर का समय बढ़ा दिया है। यानी ट्रेनें लेट पहुंचेंगी, लेकिन रिकार्ड में उन्हें राइट टाइम दर्ज किया जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे ने 19 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। 1उत्तर मध्य रेलवे की जारी विज्ञप्ति के मुताबिक रेलवे में संरक्षा और ढांचागत मरम्मत के काम किए जा रहे हैं, जिससे ट्रेनें लेट हो रही हैं। उन यात्रियों को समस्या आ रही है, जो ट्रेन पहुंचने के समय को आधार मानकर अपने सफर की प्लानिंग करते हैं। एनसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गौरव कृष्ण बंसल ने बताया कि 19 ट्रेनों के...
more... अंतिम स्टेशन पर पहुंचने की समय सीमा में 5 मिनट से 75 मिनट तक की बढ़ोतरी की गई है। यह बदलाव 15 जुलाई से लागू होगा। यह अस्थायी व्यवस्था है। जैसे ही हालात ठीक होंगे, ट्रेनें पूर्ववत समय से चलने लगेंगी। 1कानपुर 1ट्रेन संख्या 12943 उद्योगकर्मी वलसाड से कानपुर शाम 7.10 बजे पहुंचने का है समय। अब बीस मिनट का इजाफा। 1ट्रेन संख्या 15004 चौरीचौरा एक्सप्रेस गोरखपुर से अनवरगंज दोपहर 12.05 बजे पहुंचने का समय है। अब 75 मिनट बाद पहुंचेगी। 1ग्वालियर 1ट्रेन संख्या 11123 बरौनी मेल, बरौनी से ग्वालियर रात 8.55 बजे पहुंचने का समय, अब 20 मिनट देरी से पहुंचेगी। 1ट्रेन संख्या 11108 बुंदेलखंड एक्सप्रेस, वाराणसी से ग्वालियर सुबह 9.05 बजे पहुंचने का समय, अब 25 मिनट देरी से पहुंचेगी। 1चित्रकूट 1ट्रेन संख्या 22442 इंटरसिटी कानपुर से चित्रकूट धाम कर्वी दोपहर 12.10 बजे पहुंचने का समय, अब दस मिनट और बढ़े। 1झांसी1 ट्रेन संख्या 11105 प्रथम स्वाधीनता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस कोलकाता से झांसी सुबह 8.50 बजे पहुंचने का समय, अब दस मिनट देरी से पहुंचेगी। 1ट्रेन संख्या 11104 बांद्रा से झांसी सुबह 6.40 बजे पहुंचने का समय, अब पांच मिनट देरी से आएगी। 1ट्रेन संख्या 11106 झांसी से कोलकाता रात नौ बजे पहुंचने का समय, पांच मिनट बढ़ा। 1आगरा कैंट1ट्रेन संख्या 12161 लश्कर एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से आगरा कैंट दोपहर एक बजे पहुंचने का समय, 15 मिनट बढ़ा। 1ट्रेन संख्या 12319 कोलकाता से आगरा कैंट दोपहर 12 बजे पहुंचने का समय, अब 30 मिनट लेट पहुंचेगी।1ट्रेन संख्या 13167 कोलकाता से आगरा कैंट दोपहर 4.35 बजे पहुंचने का समय, अब 15 मिनट बाद पहुंचेगी। 1ट्रेन संख्या 14212 इंटरसिटी, नई दिल्ली से आगरा कैंट रात 10.05 बजे पहुंचने का समय, अब 15 मिनट देरी से पहुंचेगी।1इलाहाबाद1ट्रेन संख्या 12276 दूरंतो एक्सप्रेस नई दिल्ली से इलाहाबाद सुबह 5.50 बजे पहुंचने का समय, अब 30 मिनट समय और बढ़ा। 1ट्रेन संख्या 22438 हमसफर एक्सप्रेस आनंद विहार से इलाहाबाद सुबह 6.10 बजे पहुंचने का समय, दस मिनट बढ़ा। 1ट्रेन संख्या 12418 प्रयागराज नई दिल्ली से इलाहाबाद सुबह 6.50 बजे पहुंचने का समय, 25 मिनट बढ़े। 1ट्रेन संख्या 14164 /14114, संगम/ लिंक, मेरठ कैंट/देहरादून से इलाहाबाद सुबह 8.10 बजे पहुंचने का समय, 25 मिनट बढ़े। 1ट्रेन संख्या 22967 अहमदाबाद से इलाहाबाद दोपहर 4.40 बजे पहुंचने का समय, अब 10 मिनट देरी से पहुंचेगी। 1ट्रेन संख्या 22432 उधमपुर से इलाहाबाद दोपहर 2.55 बजे पहुंचने का समय, 15 मिनट बढ़ा। 1ट्रेन संख्या 22431 इलाहाबाद से उधमपुर दोपहर 2.45 बजे पहुंचने का समय, अब दस मिनट देरी से पहुंचेगी। 1