Timeline UpdatesTrip UpdatesNews PostsPvt PostsAdmin PostsFollowed PostsChat RequestsBlog PostsPNR Posts

Disclaimer
Search
 
 
Mon May 20, 2013 03:13:38 ISTHomeTrainsΣChainsAtlasPNRForumGalleryNewsFAQTripsMembersLoginFeedback
News Super Search **new        show english news only
<<prev entry    next entry>>
News Entry# 73272  
1 News Items

0 Comments
गया।बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के गया-कोडरमा रेलखंड पर गुरपा रेलवे स्टेशन के निकट नक्सलियों ने बुधवार रात विस्फोट करके रेल लाइन को उड़ा दिया। घटना को अंजाम प्रतिबंधित भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उग्रवादियों ने दिया जिसके कारण करीब सात घंटे तक इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। रेल पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि रात करीब 12.30 बजे 20 से 25 हथियारबंद माओवादियों ने गुरपा रेलवे स्टेशन के निकट अप लाइन पर विस्फोट करके पटरी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके कारण इस मार्ग पर करीब सात घंटे तक ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। विस्फोट के कारण धनबाद-लुधियाना एक्सप्रेस, हावडा-जोधपुर एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस समेत कई एक्सप्रेस और सवारी गाडियां विभिन्न स्टेशनों पर रुकी रहीं।
Scroll to Top