Personal comments will be immediately deleted by our Admins. Admins are NOT obligated to explain their actions. Please respect our Admins' decisions. They are instrumental in maintaining the quality of this forum.
If you do not agree with the above, then please DO NOT POST. Thanks.
मुरादाबाद। कुछ दिनों की शांति के बाद चलती ट्रेन में यात्री फिर डकैतों का निशाना बने। अंबाला और जगाधरी के बीच सियालदाह एक्सप्रेस में सवार हुए बदमाशों ने यात्रियों से मारपीट कर चेन, अंगूठी, कुंडल और नगदी लूट ली और ट्रेन से कूदकर फरार हो गए। भागते हुए तीन लुटेरों को यात्रियों ने पकड़ लिया। कुछ स्टेशन बाद झटका देकर दो लुटेरे चलती ट्रेन से कूद गए। एक लुटेरा मुरादाबाद जीआरपी को सौंप दिया गया। स्लीपर कोच में तड़के हुए वारदात के बाद हड़कंप मच गया। तत्काल अफसरों को सूचना दी गई। ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने के बाद जांच हुई। यात्रियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जम्मू तवी से चलकर हावड़ा जाने वाली सियालदाह एक्सप्रेस में तड़के चार बजे के आसपासजब सभी यात्री सो रहे थे ट्रेन में दस बारह डकैत सवार हो गए। अंबाला पार करने के... Read more...
साथ ही सोते हुए यात्रियों की चेन आदि लूटनी शुरू कर दी। कोच एस-4 में सफर कर रहीं डीजीपी कार्यालय में कांस्टेबिल नीतू सिंह और योगेंद्र सिंह की चेन भी खींच ली। चेन खींचने से इनकी आंख खुल गई। जब तक मामला समझते कुछ लोगों का भागते हुए देखा। शोर मचाते हुए दोनों उनके पीछे भागने लगे। तीन कोच के बाद इन्होंने यात्रियों की मदद से तीन लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में सही जवाब नहीं दे सके तो लोगों का शक मजबूत हो गया। मारपीट करने पर उन्होंने सब कुछ उगल दिया। जगाधरी पार करने के बाद ट्रेन की रफ्तार कम हुई। तभी दो लुटेरे यात्रियों को झटका देकर चलती ट्रेन से कूद गए। ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने पर एक लुटेरे को जीआरपी के हवाले कर दिया गया। नीतू सिंह ने बताया कि बदमाश दस बारह की संख्या में थे। चेन खींचते समय गर्दन में झटका लगने से उनकी आंख खुली थी। इसके बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर मचने पर कुछ लुटेरे सामान के साथ चलती ट्रेन से कूद गए। तीन लोगों को पकड़ लिया। इनमें दो भाग निकले और एक को जीआरपी के हवाले कर दिया। ट्रेन में करीब दस बारह लोगों का सामान लूटा गया है। पकड़े गए लुटेरे ने अपना नाम अनिल निवासी यमुनानगर हरियाणा बताया। एसएसआई जीआरपी मुरादाबाद बीके सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीन लोगों के साथ लूटपाट बताई गई। साथ ही चार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पकड़े गए बदमाश ने घटना स्वीकार कर ली है। मामला जगाधरी का होने के कारण वहां सूचना दे दी गई है। नीतू ने पेश की मिसाल लखनऊ में डीजीपी आफिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात नीतू सिंह ने बताया कि वह अमरनाथ यात्रा से लौट रही थीं। जम्मू से एस-4 में सवार हुई थीं। लूटपाट की घटना के बाद भी यात्रियों में खौफ बैठ गया था। कोई भी बोलने को तैयार नहीं था। जब उन्होंने बदमाशों को इधर उधर दौड़ते हुए देखा तो हिम्मत कर शोर मचाया। सह यात्रियों को उन्हें पकड़ने के लिए ललकारा और लुटेरों के पीछे दौड़ पड़ी। उनका हौसला देख दूसरे यात्रियों ने भी हिम्मत दिखाई। इसके बाद तीन बदमाश पकड़े गए। नीतू ने बताया कि बदमाश बाकायदा टिकट लेकर सवार हुए थे। उनके पास जनरल की टिकट बरामद हुए हैं।