3 pair mela special train bw GD-BNY-GD from 18 March to 30 April & 1 pair bw GD-TLR-GD from 20 March to 30 april
रेलवे प्रशासन द्वारा तुलसीपुर में लगने वाले रामनवमी मेला के अवसर पर यात्रियों की होने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्री जनता की सुविधा हेतु गोण्डा-बढ़नी के मध्य 18 मार्च से 30 अप्रैल, 2017 तक 03 जोड़ी मेला विशेष गाड़ियां चलाये जाने का निर्णय लिया गया है।
- 75016 गोण्डा-बढ़नी डेमू विशेष गाड़ी गोण्डा से 23.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन बढ़नी 03.10 बजे...
more... पहॅुचेगी। इसी प्रकार वापसी यात्रा में 75015 बढ़नी-गोण्डा डेमू विशेष गाड़ी बढ़नी से 04.15 बजे प्रस्थान कर गोण्डा 07.25 बजे पहुॅचेगी। अनुरक्षण हेतु 75016 डेमू गाड़ी शनिवार तथा 75015 डेमू विशेष गाड़ी गाड़ी रविवार को निरस्त रहेगी।
- 05083 बढ़नी-गोण्डा विशेष गाड़ी बढ़नी से 06.20 बजे प्रस्थान कर गोण्डा 09.20 बजे पहॅुचेगी। इसी प्रकार वापसी यात्रा में 05084 गोण्डा-बढ़नी विशेष गाड़ी गोण्डा से 09.50 बजे प्रस्थान कर बढ़नी 12.50 बजे पहुॅचेगी।
- 05086 गोण्डा-बढ़नी विशेष गाड़ी गोण्डा से 18.10 बजे प्रस्थान कर बढ़नी 21.30 बजे पहॅुचेगी। इसी प्रकार 05085 बढ़नी-गोण्डा विशेष गाड़ी बढ़नी से 13.45 बजे प्रस्थान कर गोण्डा 17.30 बजे पहुॅचेगी। अनुरक्षण हेतु यह गाड़ी मंगलवार एवं शुक्रवार को निरस्त रहेगी।
गोण्डा-तुलसीपुर-गोण्डा के मध्य 20 मार्च से 30 अप्रैल, 2017 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को एक जोड़ी विशेष गाड़ी चलायी जायेगी। 05087 गोण्डा-तुलसीपुर विशेष गाड़ी गोण्डा से 12.00 बजे प्रस्थान कर तुलसीपुर 14.00 बजे पहॅुचेगी। वापसी यात्रा में 05088 तुलसीपुर-गोण्डा विशेष गाड़ी तुलसीपुर से 14.30 प्रस्थान कर गोण्डा 15.30 बजे पहुॅचेगी।
उक्त विषेष गाड़ियां 18 मार्च से 30 अप्रैल, 2017 तक गोण्डा-तुलसीपुर-बढ़नी-गोण्डा खण्ड में पड़ने सभी स्टेषनों पर 02 मिनट एवं सभी हाल्ट स्टेषनों पर 01.00 मिनट के लिये रूकेेगी।