Timeline UpdatesTrip UpdatesNews PostsPvt PostsAdmin PostsFollowed PostsChat RequestsBlog PostsPNR Posts

Disclaimer
Search
 
 
Thu May 23, 2013 13:22:01 ISTHomeTrainsΣChainsAtlasPNRForumGalleryNewsFAQTripsMembersLoginFeedback
News Super Search **new        show english news only

News Posts by Pp**

Page#    Showing 1 to 10 of 2921 news entries  next>>
May 10 (08:23AM)  Digvijaya may pay price for heat on Bansal (www.hindustantimes.com)

back to top
Commentary/Human Interest

News Entry# 132871
Posted by: Pp**  4109 news posts  
Congress general secretary Digvijaya Singh aggressively defended railway minister Pawan Bansal on Thursday. But he may end up being the latest collateral damage in the ‘cash-for-post’ scam.Singh wants a special coach in a New Delhi-Indore express to accommodate a group of passengers close to him for a family function. After speaking to Bansal, he also sent a formal application last week, before the scam broke out.While the minister had assured his party colleague that arrangements would be made on commercial basis, rail officials are now pointing out at the rule book to find loopholes in the application process.Under the changed atmosphere in the Rail Bhawan, as officials are insisting on adherence of all rules, Bansal’s aides are struggling to avoid embarrassment for their boss and huge inconvenience for the former Madhya Pradesh CM. Top officers in the traffic department of the railways were repeatedly requested on Thursday to ensure that...
Read more...
an air-conditioned coach is attached to the train, which, otherwise, is an almost routine matter for the zonal railways. Singh’s aide Kumud also rushed to Rail Bhavan to ensure the booking request is not denied.
बारिश के कारण रविवार अलस्सुबह नगर थाना रेलवे गुमटी के समीप 195 नंबर प्वाइंट के खराब होने से सिग्नल फेल हो गया। इससे ट्रेनों का परिचालन घंटो बाधित रहा। कर्मचारियों व यात्रियों में इस दौरान अफरातफरी मची रही। मिथिला, मौर्य, लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस जंक्शन पर जबकि कई ट्रेनें अन्य स्टेशनों पर रुकी रहीं। इंजीनियरिंग व सिग्नल विभाग के अधिकारियों ने प्वाइंट पर जाकर जायजा लिया। काफी मशक्कत के बाद करीब सुबह आठ बजे सिग्नल ठीक होने के बाद ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई। सोनपुर मंडल के डीआरएम आरएल गुप्ता ने भी जायजा लिया। इसके बाद वीआइपी में सिग्नल व इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। डीआरएम ने अधिकारियों को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। साथ ही पीडब्ल्यूआइ व सिग्नल इंस्पेक्टर को फटकार लगाते हुए कहा कि जांच में लापरवाही साबित होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
Apr 22 2013 (09:30AM)  सिग्नल फेल, कई ट्रेनें प्रभावित (prabhatkhabar.com)

back to top
Major Accidents/DisruptionsECR/East Central  -  

News Entry# 130559
Posted by: Pp**  4109 news posts  
जंकशन पर रविवार की सुबह दो घंटे तक सिग्नल फेल होने पर आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां प्रभावित हो गयी. सुबह 8 बजे ट्रैक ठीक होने के बाद गाड़ियों का परिचालन शुरू हो सका. बताया जाता है कि सुबह 6 बजे अचानक जंकशन स्थित प्लेटफार्म का ट्रैक फेल हो गया. सभी जगहों का सिगनल लाल हो जाने पर अधिकारियों के बीच हड़कंप की स्थिति बन गयी. सूचना मिलते ही एरिया मैनेजर जेपी त्रिवेदी सहित सिगनल के अधिकारी भी पहुंचे.छानबीन करने पता चला कि पैनल नंबर 9710 के पास गड़बड़ी है, जिससे ट्रैक फेल हुआ है. इस दौरान समस्तीपुर जाने वाली पैसेंजर एक्सप्रेस, गरीब रथ, पोरबंदर एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों का परिचालन प्रभावित हो गया.
कई ट्रेन को विभिन्न स्टेशन व आउटर सिगनल पर रोकना पड़ा. प्लेटफार्म पर लगी पोरबंदर एक्सप्रेस को अनुरक्षण के लिए यार्ड में शिफ्ट करना
...
Read more...
मुश्किल साबित हो रहा था. करीब दो घंटे के बाद किसी तरह पैनल नंबर 9710 के पास मिली गड़बड़ी को ठीक किया जा सका. ट्रैक ठीक होने के बाद गाड़ियों का परिचालन शुरू कराया जा सका. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में यात्री जंकशन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े रहे.
Apr 09 2013 (08:04AM)  पटरी पर मिला सिलेंडर बम (prabhatkhabar.com)

back to top
Major Accidents/DisruptionsECR/East Central  -  

News Entry# 128829
Posted by: Pp**  4109 news posts  
धनबाद रेल मंडल के गोमो-गया रेलखंड पर चेंगरो-चौधरीबांध के बीच अप रेलवे ट्रैक उड़ाने की नक्सलियों की साजिश विफल हो गयी. शनिवार रात को ही तार जोड़ कर ट्रैक के नीचे सिलेंडर बम लगा दिया गया था.गनीमत रही कि बम फटा नहीं. रविवार सुबह बम बरामद कर लिया गया. रेलवे के अनुसार ट्रैक के नीचे बम मिलने की खबर के बाद आनन-फानन में राजधानी समेत अन्य ट्रेनों को रोक दिया गया. अप-डाउन लाइन पर परिचालन ठप हो गया. धनबाद से आरपीएफ व डुमरी से बम निरोधक दस्ता पहुंचा. सिलेंडर बम को निकाल कर निष्क्रिय किया गया. दोबारा पटरियों की जांच किये जाने के बाद पूर्वाह्न दस बजे से परिचालन बहाल किया गया.
तो उड़ जाता ट्रैक
आरपीएफ के अनुसार नक्सलियों ने ट्रैक के नीचे जो सिलेंडर बम लगाया था, उससे जुड़े लंबे
...
Read more...
तार को सटाने के बाद सर्किट में स्पार्क नहीं हुआ, वरना ट्रैक उड़ जाता. बम काफी शक्तिशाली था. चेगरो हॉल्ट से पश्चिम पोल संख्या 325/15 और 325/17 के बीच सिलिंडर बम रखा था. नक्सलियों की योजना रात में ही विस्फोट कर ट्रैक उड़ाने की थी. ट्रैक की उत्तर दिशा में काफी दूर तक तार को ले जाया गया था.
पटना जंकशन के प्लेटफॉर्म व ट्रेनों में धड़ल्ले से अवैध बोतलबंद पानी बिक रहा है. लोकल कंपनियों का पानी मनमानी कीमतों पर बेचा जा रहा है. प्लेटफॉर्म हो या ट्रेन की बोगी, हर जगह अवैध वेंडर पानी की बोतल बेचते हैं, लेकिन उन्हें कोई रोकनेवाला नहीं है. दस नंबर प्लेटफॉर्म से इस गोरखधंधे की शुरुआत होती है.पांच ब्रांडों की ही अनुमति : प्लेटफॉर्म या ट्रेनों में रेल नीर बेचने का प्रावधान है. अगर रेल नीर यात्रियों को उपलब्ध नहीं हो पाता है, तो एक्वाफिना, किंगफिशर, विसलरी व किनले कंपनी की वाटर बोतल बेची जा सकती है. रेलवे ने पांच ब्रांडों की वाटर बोतल बेचने की ही अनुमति दे रखी है. लेकिन, स्थिति यह है प्लेटफॉर्म से लेकर ट्रेन तक करीब एक दर्जन लोकल कंपनियों का पानी बेचा जा रहा है.जैसा ग्राहक, वैसा पैसा : हर बोतल पर कीमत 15 रुपये लिखा रहता है. लेकिन, लोकल कंपनियों का पानी बेच रहे...
Read more...
वेंडर यात्रियों को देख कर ही उसकी रेट तय करते हैं. अगर यात्री कम पढ़ा-लिखा है, तो पानी ठंडा करने के नाम पर दो रुपये अधिक ले लेते हैं. कम करने को कहने पर दस रुपये में भी बेच देता है.
Apr 05 2013 (07:49AM)  रजक बने परिचालन प्रबंधक (www.jagran.com)

back to top
EmploymentECR/East Central  -  

News Entry# 128334
Posted by: Pp**  4109 news posts  
परिचालन सेवा के अधिकारी एसपी रजक की पदस्थापना मंडल परिचालन प्रबंधक के रुप में की गई है। यह पद पिछले एक साल से रिक्त था। श्री रजक परिचालन विभाग के एक दक्ष अधिकारी हैं, और मंडल मुख्यालय में दिसंबर 11 से ही सहायक परिचालन प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक मधुरेश कुमार द्वारा उनकी पदस्थापना मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर की गई है।
Apr 05 2013 (07:45AM)  सवारी गाड़ी नहीं होने से परेशानी (www.jagran.com)

back to top
Commentary/Human InterestECR/East Central  -  

News Entry# 128331
Posted by: Pp**  4109 news posts  
रेल विभाग द्वारा दरभंगा-सीतामढ़ी रेल खंड पर चलाई जा रही पांच जोड़ी सवारी गाड़ियों की समय सारिणी बदलने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। साथ ही रेलवे को राजस्व का झटका भी लगा है। सीतामढ़ी जाने के लिए 11 बजे दिन के बाद शाम में मात्र एक ट्रेन उपलब्ध है। रात में एक भी सवारी गाड़ी नहीं रहने से क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। डाउन ट्रेन में 55506 सवारी गाड़ी योगियारा स्टेशन से 7.15 बजे सुबह खुलती है। उसके बाद अपराह्न चार बजे ही सवारी गाड़ी उपलब्ध है। शाम सात बजे के बाद सारी रात रेल सेवा नहीं है। योगियारा रेलवे स्टेशन विकास मोर्चा के अध्यक्ष श्याम कुमार सिंह ने रेल विभाग को पत्र लिख कर आग्रह किया है अप एवं डाउन ट्रेन दो-दो घंटों पर मुहैया कराई जाए।
मार्च के अंत तक 100.7 करोड़ टन माल ढुलाई का लक्ष्य पार करते हुए रेलवे एक अरब टन से अधिक माल ढुलाई के विशेष क्लब में आज शामिल हो गई. इस क्लब में चीन, रुस और अमेरिका शामिल हैं.रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ह्यह्य हमने 2012..13 में करीब 101 करोड़ टन माल की ढुलाई की, जबकि लक्ष्य 100.7 करोड़ टन का था. इसके साथ हम दुनिया के एक अरब टन से अधिक की माल ढुलाई के क्लब में शामिल हो गए हैं.अकेले मार्च में, रेलवे ने 9.9 करोड़ टन माल ढुलाई की, जबकि रेलवे द्वारा हर महीने औसतन 8 से 8.5 करोड़ टन माल की ढुलाई की जाती है. वहीं, अमेरिका ने 2012..13 में 138 करोड़ टन, रुस 120 करोड़ टन और चीन 110 करोड़ टन माल की ढुलाई की.इस उपलब्धि के लिए रेलकर्मियों को बधाई देते हुए रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा, ह्यह्य दुनियाभर...
Read more...
में मौजूदा आर्थिक हालात के बावजूद यह उपलब्धि हासिल करना अपने आप में अद्भुत है.
Mar 31 2013 (07:13AM)  यार्ड में डेढ़ घंटे तक फंसी रही राजधानी (www.jagran.com)

back to top
Major Accidents/DisruptionsECR/East Central  -  

News Entry# 127594
Posted by: Pp**  4109 news posts  
राजेन्द्र नगर टर्मिनल से नई दिल्ली को जाने वाली 12309 राजधानी एक्सप्रेस शनिवार को पटना जंक्शन से डेढ़ घंटे लेट से दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसी ट्रेन से रेलवे के कई वरीय अधिकारी व उनके परिवार को जाना था। अचानक तकनीकी खामियों की बात सुनते ही अधिकारी बिफर पड़े। दानापुर मंडल के कई संबंधित अधिकारियों की क्लास ले ली गई। दर्जनों वीवीआइपी इस ट्रेन का इंतजार वीआईपी रूम में बैठकर कर रहे थे।प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज देर शाम राजेन्द्र नगर कोचिंग कांप्लेक्स से टर्मिनल पर लाया जा रहा था। जैसे ही ट्रेन खुली कि इसका कपलिंग टूट गया। यह संयोग ही था कि यार्ड में ही यह घटना घटी। चलती ट्रेन में कपलिंग टूटने से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इसके बाद कपलिंग को बदला गया। इस क्रम में डेढ़ घंटे तक ट्रेन यार्ड में ही फंसी रही। इधर, ट्रेन के लेट होने की खबर इंतजार कर रहे...
Read more...
रेल अधिकारी को भी लगी। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी लेने की कोशिश की। जब कारण पता चला तो उन्होंने संबंधित अधिकारियों की क्लास ले ली। जब ट्रेन रखरखाव के लिए गई थी फिर कपलिंग को चेक क्यों नहीं किया गया?
Mar 31 2013 (06:57AM)  Eye on 2014, PM, Sonia may open Patna railway plant (timesofindia.indiatimes.com)

back to top
Politics

News Entry# 127592
Posted by: Pp**  4109 news posts  
Apparently seeking to reap electoral dividend in the next general elections, the Congress leadership is keen to be involved in the inauguration of the railway wheel factory in Bihar by April this year.Although the decide to to finalize details of inauguration function of the railway wheel factory depends on the railway ministry , the Congress has proposed that it should take place next month and either PM Manmohan Singh or Congress President Sonia Gandhi should inaugurate the project, AICC secretary in-charge of the Bihar Pradesh Congress Committee Sanjay Nirupam said.
अप्रैल के प्रथम सप्ताह में प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बिहार दौरे पर आयेंगे. प्रधानमंत्री सारण के बेला स्थित रेल चक्का निर्माण फैक्टरी व नालंदा के हरनौत स्थित रेल कोच फैक्टरी का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही सीतामढ़ी - मुजफ्फपुर रेल लाइन के भी विधिवत उद्घाटन का कार्यक्रम है. इस संबंध में रेल मंत्रलय की ओर से तैयारी की जा रही है. दोनों नेताओं से समय लेकर तिथि की घोषणा की जायेगी. यह जानकारी कांग्रेस के बिहार प्रभारी गुलचैन सिंह चारक ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.
अगले सप्ताह से ट्रेनों में यात्रा करना महंगा हो जाएगा क्योंकि आरक्षण शुल्क और सुपरफास्ट शुल्क में की गयी वृद्धि एक अप्रैल से प्रभाव में आ जाएगी.वैसे रेलवे ने मूल किराया नहीं बढ़ाया है लेकिन उसने आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट एवं तत्काल शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है. उस तारीख से टिकट रद्द कराने का शुल्क भी बढ़ जाएगा.द्वितीय एवं शयनयान श्रेणी के लिए आरक्षण शुल्क नहीं संशोधित किया गया है जबकि एसी श्रेणियों के लिए इसे 15 रुपए से बढ़ाकर 25 रुपए कर दिया गया है. शयनयान एवं द्वितीय श्रेणी के लिए सुपरफास्ट शुल्क 10 रुपए बढ़ जाएगा. एसी श्रेणियों के लिए यह शुल्क 15 से 25 रुपए बढ़ाया गया है.तत्काल शुल्क द्वितीय श्रेणी के लिए मूल किराये का 10 फीसदी तथा सभी अन्य एसी श्रेणियों के लिए 30 फीसदी बढ़ा दिया गया है.
Mar 25 2013 (09:10AM)  ECR Hindi notification for MFP-SMI-SPJ Passenger (epaper.jagran.com)

back to top
New/Special TrainsECR/East Central  -  

News Entry# 126886
Posted by: Pp**  4109 news posts  
पू म रेल द्वारा सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर नयी रेल लाइन के शुभारम्भ एवं इस नए बड़ी लाइन रेल खंड पर समस्तीपुर - सीतामढ़ी सवारी के मुजफ्फरपुर तक विस्तार की हिंदी अधिसूचना के लिए इस समाचार लिंक को क्लिक कीजिए.
Mar 22 2013 (07:49AM)  आज सीसीएम करेंगे जंक्शन का निरीक्षण (www.jagran.com)

back to top
IR AffairsECR/East Central  -  

News Entry# 126507
Posted by: Pp**  4109 news posts  
पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के सीसीएम दीपक छाबड़ा, सीनियर डीसीएम बीएनपी वर्मा शुक्रवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन का निरीक्षण करेंगे। वे साफ-सफाई व यात्रियों की सुविधाओं पर अधिकारियों के साथ मंत्रणा करेंगे। आरक्षण, यूटीएस काउंटर व कंपनीबाग के आरक्षण काउंटर का जायजा लेने के बाद एसआइजी की बैठक में शामिल होंगे। इनके आने की सूचना पर जंक्शन को चकाचक किया जा रहा है। सभी प्लेटफॉर्म पर गंदगी फैलाने पर पांच जुर्माना के होडिंग टांगे गए हैं।
70 बेटिकट यात्री धराए
मुजफ्फरपुर, संसू : मुजफ्फरपुर-
हाजीपुर रेलखंड पर गुरुवार को स्क्वाइड टू के मुख्य टिकट निरीक्षक महेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में विभिन्न ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सप्तक्रांति, बिहार संपर्क क्रांति, आम्रपाली एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस में टिकट जांच कर
...
Read more...
70 बेटिकट यात्री पकड़े गए। यात्रियों से बतौर जुर्माना 19 हजार रुपये की वसूली की गई।
Mar 21 2013 (08:21AM)  रेलवे का 115 मीटर ओवरहेड तार गायब (www.jagran.com)

back to top
Crime/AccidentsSER/South Eastern  -  

News Entry# 126397
Posted by: Pp**  4109 news posts  
दक्षिण-पूर्व रेलवे अंतर्गत खड़गपुर-हावड़ा सेक्शन के बीच स्थित जकपुर स्टेशन के पास रेलवे का 115 मीटर ओवरहेड तार गायब पाया गया। इस संबंध में रेलवे की ओर से मंगलवार को एक शिकायत खड़गपुर रेलवे सुरक्षा बल थाने में दर्ज कराई गई है। रेसुब खड़गपुर थाना के प्रभारी उत्तम बंदोपाध्याय ने कहा कि तार किसी ने चुरा लिया है या फिर गर्मी की वजह से गल गया है। इस बात की जांच-पड़ताल की जा रही है।
स्थानीय जंक्शन पर रविवार को सिंग्नल फेल होने के कारण दर्जनों ट्रेनें जहां-तहां फंसी रही। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।रामदयालुनगर स्टेशन व आउटर सिग्नल पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस एक घंटे, तुर्की स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस व कुढ़नी स्टेशन पर पूर्वाचल एक्सप्रेस आधा घंटा, नारायणपुर अनंत स्टेशन व आंउटर सिंग्नल पर अप स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस आधा घंटा समेत अन्य छोटे स्टेशन पर कई ट्रेनें रूकी रहीं। यहां से गुजरने वाली कई ट्रेनों पर रविवार को परीक्षार्थियों का कब्जा रहा। इससे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। प्लेटफॉर्म पर अप स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, मौर्य एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस के एसी से लेकर स्लीपर क्लास में परीक्षार्थियों की भीड़ होने के कारण मारामारी होती रही। दर्जन भर आरक्षित यात्री चढ़ नहीं पाये। पूछताछ काउंटर पर ट्रेनों की सही जानकारी नहीं मिलने पर परीक्षार्थी भड़क गए और काउंटर के अंदर प्रवेश कर जमकर हंगामा किया। सभी कर्मी काउंटर छोड़कर...
Read more...
फरार हो गए। कुछ समय के बाद परीक्षार्थियों को समझा-बुझाकर शांत किया गया।
Mar 18 2013 (07:41AM)  11 नंबर रेललाइन की सफाई शुरू (www.jagran.com)

back to top
IR AffairsECR/East Central  -  

News Entry# 125966
Posted by: Pp**  4109 news posts  
नवनिर्मित सीतामढ़ी-रेलखंड को 11 नंबर लाइन को जोड़ा जाएगा। इसके लिए शनिवार को वर्षो से बेकार पड़े लाइन की साफ-सफाई व लाइन की मरम्मत शुरू की गई। फिलहाल प्लेटफॉर्म संख्या पांच व छह पर सीतामढ़ी के लिए ट्रेन चलाने की योजना है। क्षेत्रीय अधिकारी जे पी त्रिवेदी के मुताबिक 11 नंबर लाइन में इंजन घुमाने की व्यवस्था नहीं है। इसलिए उस लाइन को इमरजेंसी कार्य के लिए रखा जाएगा। इस लाइन से सीतामढ़ी की ट्रेन नहीं चलेगी। प्लेटफॉर्म संख्या पांच व छह से ट्रेन चलाने की योजना है। मुख्यालय से आदेश के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को एनएफ रेलवे के महाप्रबंधक रंजीत सिंह विर्दी विशेष सैलून से कटिहार पहुंचे। कटिहार रेलवे स्टेशन पर डीआरएम अरुण कुमार शर्मा के नेतृत्व में महाप्रबंधक को गुलदस्ता भेंट कर रेल अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था थी। महाप्रबंधक श्री विर्दी ने बताया कि कटिहार-मनिहारी रेलखंड का विस्तार करते हुए तेजनारायणपुर तक माह के अंत तक रेल परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए 18 मार्च को कटिहार-तेजनारायणपुर रेलखंड का निरीक्षण किया जाएगा। बताया कि कटिहार रेलमंडल अंतर्गत विद्युतीकरण कार्य का युद्ध स्तर पर चल रहा है। जानकारी के अनुसार महाप्रबंधक श्री विर्दी 18 मार्च को कटिहार-जोगबनी रेलखंड का निरीक्षण करेंगे। इस मौके पर एडीआरएम डीएस कुंवर, बीके चौधरी, एसएस सिंह, विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। महाप्रबंधक शुक्रवार को अपने विशेष सैलून से पटना के लिए रवाना होंगे।
Mar 16 2013 (08:50AM)  शंटिंग के दौरान पटरी से उतरा इंजन (www.jagran.com)

back to top
Major Accidents/DisruptionsECR/East Central  -  

News Entry# 125738
Posted by: Pp**  4109 news posts  
जंक्शन स्थित यार्ड शुक्रवार को उस समय अचानक अफरातफरी मच गई जब दरभंगा से पुणे जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन पटरी से नीचे उतर गया। घटना दिन में 11.55 बजे हुई। इसमें कोई क्षति तो नहीं हुई लेकिन सायरन बजने से स्टेशन पर कुछ देर के लिए सब बेचैन रहे। घटना के तुरंत बाद जंक्शन पर तैनात कर्मियों ने इंजन को पटरी पर चढ़ाने का काम शुरू कर दिया। स्टाफ ने लगभग डेढ़ घंटे में इंजन को पटरी पर ला दिया और शाम पांच बजे ट्रेन अपने निर्धारित समय पर पुणे के लिए रवाना हो गई। स्टेशन अधीक्षक एनएम झा ने घटना के बारे में कोई जानकारी देने से साफ इनकार किया। इस बारे में बात करने पर समस्तीपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एमएआई हुमायूं ने बताया कि किसी को कोई नुकसान न होने के बावजूद घटना को गंभीरता से लिया गया है। एक जांच टीम...
Read more...
गठित की गई है जो पूरी जांच के बाद तीन दिनों में रिपोर्ट दे देगी।
Mar 16 2013 (08:41AM)  गंगा रेलपुल का हो समय पर निर्माण (prabhatkhabar.com)

back to top
IR AffairsECR/East Central  -  

News Entry# 125735
Posted by: Pp**  4109 news posts  
पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक मधुरेश कुमार ने गंगा नदी पर पटना में बन रहे रेल सह सड़क पुल को समय पर बनाने के लिए कहा है. रेल सह सड़क पुल के निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक में गुरुवार को जीएम ने कहा कि कार्य की गुणवत्ता को बरकरार रखते हुए इसे समय पर बनाया जाये. निर्माण एजेंसी इरकॉन को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यो में और तेजी लायी जाये.वर्तमान में इस महासेतु के 123 मीटर के 36 स्टील गार्डरों में से 14 का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. पांच स्टील गार्डरों का निर्माण कार्य प्रगति पर है. जीएम ने स्टील गार्डर के निर्माण कार्य से जुड़े हर छोटे-बड़े बिंदुओं की समीक्षा की. साथ ही इसमें आ रही हर परेशानी को दूर करने के सुझाव दिये. इरकान कंपनी एक स्टील गार्डर के निर्माण कार्य में 60 से 65 दिन लगा रही है. इसे 45 से 50 दिनों में बनाने...
Read more...
के लिए कहा गया है.जीएम ने कहा कि गुणवत्ता बरकरार रखते हुए स्टील गार्डर को अविलंब बनाया जाये. बैठक में पूमरे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जीएस तिवारी, मुख्य इंजीनियर अनिल सिंगारिया, उप मुख्य इंजीनियर धर्मप्रकाश, इरकॉन के हितेश खन्ना, निदेशक बीपी सिंह, महाप्रबंधक पीके सिंह आदि मौजूद थे.
Page#    2921 news entries  next>>

Scroll to Top