SK (DEOGHAR): पटना से रांची के लिए नया रेल रूट दिसंबर तक चालू हो जाएगा। इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। वाया कोडरमा, बरकाकाना, हजारीबाग बन रही नई रेललाइन से पटना से रांची की दूरी 13 घंटे की बजाय 11 घंटे में ही तय हो सकेगी। पटना-रांची के बीच चलने वाली ट्रेनों को गोमो एवं पश्चिम बंगाल का झालदा नहीं जाना पड़ेगा। कोडरमा से ही सीधा हजारीबाग और बरकाकाना होते हुए ट्रेनें रांची निकल जाएंगी।
इस परियोजना का करीब 90 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। नई रेल...
more... लाइन तीन सुरंगों से होकर गुजरेगी। सुरंगों से निकलने के बाद ट्रेन दो पहाड़ियों के बीच बननेवाले पुल से होकर गुजरेगी। अंधेरी सुरंगों के बीच से गुजरती ट्रेन उसके बाद ऊंची पहाड़ियां और खूबसूरत प्राकृतिक नजारे, यात्रियों को रोमांचकारी एहसास कराएंगे।