Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt
Forum Super Search
 ↓ 
×
HashTag:
Freq Contact:
Member:
Posting Date From:
Posting Date To:
Blog Category:
Train Type:
Train:
Station:
Pic/Vid:   FmT Pic:   FmT Video:
Sort by: Date:     Word Count:     Popularity:     
Public:    Pvt: Monitor:    Topics:    

Search
  Go  
dark modesite support
 
Sun Apr 28 03:25:13 IST
Home
Trains
ΣChains
Atlas
PNR
Forum
Quiz
Topics
Gallery
News
FAQ
Trips
Login
Post PNRPost BlogAdvanced Search

Blog Entry# 4681913
Posted: Aug 05 2020 (22:01)

2 Responses
Last Response: Aug 05 2020 (22:03)
Rail News
7720 views
0

Other News
Aug 05 2020 (22:01)   कोविड-19 पर पीआईबी का दैनिक बुलेटिन : 26 JUL 2020

Rang De Basanti^   138872 news posts
Entry# 4681913   News Entry# 415787         Tags   Past Edits

Rail News
7023 views
0

Aug 05 2020 (22:02)
Rang De Basanti^   58880 blog posts
Re# 4681913-1              
Part-2/
कोरोना संक्रमित लोगों के प्रति भेदभाव बरतने, संक्रमित व्यक्ति का आदरपूर्वक अंतिम संस्कार न करने दिए जाने पर उपराष्ट्रपति ने खेद व्यक्त किया

उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने आज कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव तथा संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर उसे आदरपूर्वक अंतिम संस्कार तक न दिए जाने की घटनाओं पर गहरा खेद जताया। उन्होंने ऐसी घटनाओं को
...
more...
नितांत दुर्भाग्यपूर्ण बताया और स्थानीय समुदाय व वृहत्तर समाज से ऐसी वृत्तियों को रोकने को कहा। अपनी फेसबुक पोस्ट में श्री नायडू ने कहा कि ऐसी कुवृत्तियों को जड़ से समाप्त किया जाना चाहिए अन्यथा फेक न्यूज और गलत सूचनाओं से अधिक जहर फैल सकता है। उन्होंने कहा संक्रमित व्यक्ति सहायता और संवेदना की अपेक्षा करता है। कोई भी इस संक्रमण से पूरी तरह सुरक्षित नहीं है, यह अदृश्य वायरस किसी को भी संक्रमित कर सकता है। उन्होंने कुछ घटनाओं का उल्लेख किया जिनमें कोविड-19 से मरने वाले व्यक्ति की अंत्येष्टि को जगह देने की मनाही की गई। इस संदर्भ में श्री नायडू ने कहा कि यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है और बरसों पुरानी भारतीय परम्परा के उलट है जिसमें शोक संतप्त परिवार के साथ एकजुटता दिखाई जाती है। उन्होंने कहा ऐसे व्यवहार का मूल कारण लोगों में जानकारी का न होना है, इसके लिए आवश्यक है कि स्वास्थ्य प्रशासन और मीडिया लोगों तक प्रमाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाएं।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारियां

अरुणाचल प्रदेश: अरुणाचल प्रदेश में, तेजी से कार्य कर रही टीमों को ईटानगर राजधानी क्षेत्र में एंटीजन टेस्ट में 35 लोग कोरोना-वायरस से संक्रमित मिले। ईटानगर राजधानी क्षेत्र के डिप्टी कमिश्नर ने अरुणाचल राज्य में प्रवेश करने वाले ट्रक ड्राइवरों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सिर्फ वैसे ड्राइवरों को ही राज्य में प्रवेश करने की अनुमति होगी जिनकी टेस्ट रिपोर्ट नकारात्मक (पांच दिन से अधिक पुराना नहीं) होगी।

मणिपुर: मणिपुर में, मुख्यमंत्री श्री एन. बीरेन सिंह की अध्यक्षता में कोविड-19 राज्य परामर्शदात्री समिति की बैठक में जारी पूर्णबंदी (लॉकडाउन) को और अधिक सख्त करने का निर्णय लिया गया। मणिपुर सरकार 'मणिपुर महामारी रोग (कोविड-19 दिशा-निर्देशों के क्रियान्वयन के लिए) अधिनियम, 2020 को लागू कर रही है। जो लोग क्वारंटाइन दिशा-निर्देशों और प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हैं, उन पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

मिजोरम: मिजोरम में 10 स्वस्थ हुए मरीजों को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद, अब राज्य में मामलों की कुल संख्या 361 है जिसमें से 168 सक्रिय मामले हैं और कुल 193 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई हैं।

नागालैंड: नागालैंड में कोविड-19 के 50 नए मरीज सामने आए हैं, जिसमें से 28 कोहिमा में, 13 मोन में और 9 रोगी दीमापुर जिले में हैं। राज्य में कुल संक्रमित रोगियों की संख्या 1,339 हो गई है जिनमें 794 सक्रिय मामले हैं और 541 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

सिक्किम: सिक्किम सरकार ने कोविड के बढ़ते मामले को देखते हुए पूर्णबंदी (लॉकडाउन) 1 अगस्त तक बढ़ा दिया है।

केरल: राज्य में आज 5 कोविड मरीजों की मौत के बाद मरने वालों की कुल संख्या 64 हो गई है। इस बीच, अधिकांश जिलों में कोविड-19 मामले में काफी संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है जिनमें संपर्क के मामले ज्यादा हैं। कोझिकोड में मामलों में तेजी से वृद्धि के बाद, जिला प्रशासन ने रविवार को जिले में पूर्ण लॉकडाउन का आदेश जारी किया था। संपर्क के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर कोल्लम में कल से वाहनों की आवाजही पर प्रतिबंधित रहेगा। केरल में कोविड मामलों में एक दिन में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई, कल एक हजार एक सौ तीन नए मामले दर्ज किए गए। जिनमें 838 स्थानीय प्रसार वाले मामले थे। राज्य में कल स्वस्थ होने वाले रोगियों की संख्या 1,049 दर्ज की गई, जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। वर्तमान में, 9 हजार 4 सौ 20 रोगियों का उपचार चल रहा है और पूरे राज्य में 54 लाख लोगों को निगरानी में रखा गया है।

तमिलनाडु: पुडुचेरी के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अगस्त के अंत तक इस केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 6 हजार के करीब पहुंच जाएगी और ऐसी स्थिति में राज्य में ज्यादा बिस्तरों की जरूरत होगी। तमिलनाडु में इस महीने के अंतिम रविवार को कठिन लॉकडाउन के दौरान स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं सहित आवश्यक सेवाएं खुली रहती हैं क्योंकि सफाई श्रमिकों ने अपने कार्य को जारी रखा, और नगर निगम के कर्मियों ने फ्लू जैसे लक्षणों वाले लोगों का पता लगाने के लिए घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया। बहुत कम स्वयंसेवक प्लाज्मा दान करने के लिए आगे आए हैं; उदाहरण के लिए, चेन्नई में, 85,000 से अधिक स्वस्थ हुए रोगियों में, केवल 15 प्लाज्मा दान करने को तैयार हुए हैं। राज्य में कल कोविड के 6 हजार नौ सौ 88 मामले सामने आए, जो एक दिन में अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है और एक दिन में 89 मरीजों की मौत हुई। जिसके बाद कुल संख्या 2,06,737 हो गई और मरने वालों का आंकड़ा 3,409 हो गया।

कर्नाटक: बेंगलुरु में रेलवे पुलिस के 36 जवान कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। दक्षिण पश्चिम रेलवे जोन में कल एक और संक्रमित मरीज की मौत होने के बाद मरने वालों की कुल संख्या पांच हो गई है। बाढ़ की विभीषिका के कारण भी राज्य में कोविड के संक्रमित रोगियों की देखभाल करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन को अब दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। राज्य में कल 5 हजार 72 नए मरीज सामने आए, जिसके बाद कुल संख्या 90 हजार को पार कर 90 हजार 9 सौ 42 हो गई, जिनमें 55 हजार 3 सौ 88 सक्रिय मामले हैं और 1 हजार 7 सौ 96 लोगों की अब तक इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

Translate to English
Translate to Hindi

6947 views
0

Aug 05 2020 (22:03)
Rang De Basanti^   58880 blog posts
Re# 4681913-2              
Part-3/
आंध्र प्रदेश: राज्य सरकार ने कोविड-19 से इस लड़ाई में लोगों तक ज्यादा से ज्यादा सुविधा पहुंचाने के लिए अलग से “कोविड-19 आंध्र प्रदेश” ऐप की शुरुआत की है, जिसके जरिए स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी तेजी से लोगों तक पहुंचेगी। इस ऐप के माध्यम से कोविड अस्पतालों, क्वारंटाइन केन्द्रों, जांच केन्द्रों और रोजाना माडिया बुलेटिन की जानकारी को देखा जा सकता है। राज्य में अस्पतालों में दस हजार अतिरिक्त वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई है; जबकि अभी राज्य में 22 हजार 5 सौ ऑक्सीजन बिस्तर उपलब्ध हैं। चित्तूर जिले के मदनपल्लै में कोविड-19 के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए 2 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। राज्य ने 2020-21 का शैक्षणिक कैलेंडर घोषित किया है। स्कूलों में
...
more...
27 जुलाई से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। सरकार यह आशा कर रही है कि 5 सितम्बर से स्कूल खोले जा सकेंगे। राज्य भर में कल 7 हजार 8 सौ 13 नए मामले सामने आए और 52 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद कुल संख्या 88 हजार 6 सौ 71 हो गई जिनमें 44 हजार 4 सौ 31 सक्रिय मामले हैं और मौत का आंकड़ा 985 पर पहुंच गया।

तेलंगाना: डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री केसीआर से आग्रह किया है कि उस्मानिया अस्पताल के नए परिसर को जल्द शुरू किया जाए। पंजीकृत चिकित्सा सेवा प्रदाता (आरएमपी) और फार्मास्युटिकल मेडिसिन प्रोग्राम (पीएमपी) डॉक्टरों ने स्वास्थ्य मंत्री एटाला राजेंदर से मुलाकात की और राज्य में कोरोना-वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने में अपनी सेवाएं देने के लिए कहा। शनिवार को 1 593 नए मामले, 998 स्वस्थ होने वाले और 8 लोगों की मृत्यु हुई; 1593 में से 641 जीएचएमसी में सामने आए। कुल मामले-54,059, सक्रिय मामले-12,264, कुल मृत्यु-463, अब तक स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या-41,332.

पंजाब: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घोषणा की है कि सरकार राज्य सरकारी स्कूलों में कोविड संकट के कारण 2020-21 के शैक्षणिक सत्र के लिए छात्रों से कोई प्रवेश, पुन: प्रवेश और ट्यूशन शुल्क नहीं लेगी।

हरियाणा: खेल के क्षेत्र में हरियाणा की क्षमता और योगदान की सराहना करते हुए, केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री, किरेन रिजिजू ने घोषणा की कि हरियाणा का पंचकूला 'खेलो इंडिया युवा खेलो-2021' के चौथे संस्करण की मेजबानी करेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोविड-19 संकट के कारण, इस वर्ष 'खेलो इंडिया युवा खेलो-2020' का आयोजन नहीं किया जाएगा। इसलिए इस खेल का अगला संस्करण पंचकूला में अगले वर्ष आयोजित किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश: राज्यपाल श्री बंदारू दत्तात्रेय ने चंडीगढ़ स्थित पीजीआईएमईआर के निदेशक डॉ. जगत राम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा की और आने वाले समय में इसके लिए किए जाने वाले उपायों पर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ राज्य में कोविड केयर केन्दों के बारे में आकलन करने तथा वहां के डॉक्टरों से विचार-विमर्श करने के लिए एक टीम भेजेगा।

महाराष्ट्र: राज्य में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 9,251 नए मरीज सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,66,368 हो गई। ये एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा मामले नहीं हैं फिर भी पिछले कई दिनों से राज्य में प्रतिदिन 9 हजार से ज्यादा नए मरीज सामने आ रहे हैं।

गुजरात: राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि कल शनिवार के दिन अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा 1 हजार 81 नए रोगी सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 54 हजार 7 सौ 12 हो गई जबकि कल 54 मरीजों की मौत हो गई जिनमें 11 सूरत से हैं। राज्य में अब तक 2 हजार 3 सौ 5 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। कल 782 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद राज्य में अब तक स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 39,612 हो गई है।

राजस्थान: सरकार ने कोविड-19 जांच के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, सभी जांच प्रयोगशालाओं को 24 घंटे के भीतर कोविड-19 की जांच रिपोर्ट देनी होगी। सभी के लिए आरटी-पीसीआर ऐप में आधार कार्ड की संख्या अंकित करना अनिवार्य होगा। सरकार ने राज्य में प्रतिदिन कोविड-19 के 40 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच की व्यवस्था की है।





***

एसजी/एएम/एसके/पीकेपी





(रिलीज़ आईडी: 1641526) आगंतुक पटल : 8

Translate to English
Translate to Hindi

Travel SAFE

1. RailFanning does NOT MEAN dangerous pics/videos.
2. Doorplating pics/youtube videos are strictly FORBIDDEN in IRI.
3. Take plenty of food pics and other safe pics.
4. Write human interest narratives to make the pics interesting.
5. Enjoy blogging and travelling SAFELY.

REMEMBER: YOUR LIFE is the most precious thing, NOT RailFanning.
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Mobile site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy