रांची-दुमका इंटरसिटी अगले माह से गोड्डा तक
08/08/2022
रांची-दुमका इंटरसिटी अगले माह से गोड्डा तक
सड़क परिवहन पर घटेगी निर्भरता
...
more...
कुछ माह पहले तक धनबाद से गोड्डा पहुंचने के लिए सिर्फ और सिर्फ सड़क मार्ग ही विकल्प था। रांची-भागलपुर एक्सप्रेस के गोड्डा तक विस्तार के रूप में धनबाद को गोड्डा की पहली ट्रेन मिली। अब रांची-दुमका इंटरसिटी के विस्तार की घोषणा और टाटानगर से गोड्डा के बीच नई ट्रेन चलने की आस से लोग गदगद हैं।
धनबाद, मुख्य संवाददाता। रांची और धनबाद सहित झारखंड के अन्य जिलों से संताल परगना की यात्रा को सुगम बनाने की मुहिम को जल्द ही गति मिलेगी। रांची से दुमका के बीच चलनेवाली इंटरसिटी ट्रेन के गोड्डा तक घोषित विस्तार को सितंबर में मूर्त दिया जा सकता है। रेलवे इसके लिए तैयारी में जुटा है। नौ अप्रैल को ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुमका-रांची इंटरसिटी के गोड्डा तक विस्तार का उदघाटन किया था।
ट्रेन के विस्तार की तिथि की घोषणा बाद में करने की बात हुई थी। तीन माह बीतने के बावजूद अभी तक ट्रेन का विस्तार गोड्डा तक नहीं किया गया। इसे लेकर रांची से संताल तक के यात्रियों में उत्सुकता है। सभी जानना चाहते हैं कि इंटरसिटी गोड्डा तक कब से जाएगी। बताया जा रहा है कि गोड्डा में कोचिंग कॉम्पलेक्स के लंबित रहने के कारण ही रांची-दुमका इंटरसिटी को गोड्डा तक नहीं चलाया जा रहा है।
जमशेदपुर से भी गोड्डा तक नई ट्रेन की आस: रेलवे की नेशनल टाइम टेबल कमेटी ने जमशेदपुर (टाटानगर) स्टेशन से भागलपुर होते हुए गोड्डा तक नई ट्रेन चलाने की मंजूरी दी है। एक अक्तूबर को जारी होने वाली नए टाइम टेबल में इस ट्रेन को शामिल करने की कसरत चल रही है। माना जा रहा है कि रेलवे इस ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन चलाएगा। चर्चा है कि धनबाद होकर चलने वाली रांची-गोड्डा एक्सप्रेस के रूट और समय पर नई ट्रेन चलेगी।
© 2022 All Rights Reserved. Powered by