Part-4/
• आंध्र प्रदेश : राज्य सरकार ने किसानों को उनकी मुश्किलों से उबारने के लिए रिथुभरोसा के अंतर्गत किसानों के लिए 13,500 करोड़ रुपये का वित्तीय समर्थन बढ़ाया है। आंध्र प्रदेश में घरेलू उड़ानों का परिचालन शुरू कर दिया गया। इस क्रम में बेंगलुरु से 79 यात्री विजयवाड़ा पहुंच गए। छह स्थानों से आने वाले हवाई यात्रियों के लिए संस्थागत क्वारंटाइन अनिवार्य कर दिया गया है। 8,148 नमूनों के परीक्षण के बाद पिछले 24 घंटों के दौरान हुए 48 नए मामले दर्ज किए गए, एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और 55 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। कुल मामले : 2,719, सक्रिय मामले : 759, स्वस्थ हुए : 1903, मृत्यु : 57। दूसरे राज्यों आए कुल लोग 153 लोग पॉजिटिव...
more... पाए जा चुके हैं, जिनमें 47 मामले अभी भी सक्रिय हैं। कुल पॉजिटिव मामलों में से 111 विदेश से आए हैं।
• तेलंगाना : इस महीने सरकारी कर्मचारियों के पूर्ण वेतन मिलने को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। राज्य को अभी विद्यालय खोलने की तारीख पर फैसला लेना है। 26 मई को तेलंगाना में पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,920 तक पहुंच गई। कल तक 159 प्रवासी जांच में पॉजिटिव पाए गए थे। विदेश से लौटे 38 लोग कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं।
• पंजाब : पंजाब के स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 महामारी के दौरान नाई की दुकानों/बाल काटने के सैलूनों में स्वच्छता बरकरार रखने के लिए विस्तृत परामर्श जारी किया है। नाई की दुकानें/बाल काटने के सैलूनों के मालिकों को सुनिश्चित करना होगा कि कोविड-19 के लक्षणों (बुखार, सूखी खांसी और सांस लेने में समस्या आदि।) वाले किसी भी कर्मचारी को काम पर न लगाया जाए और वह चिकित्सा परामर्श पर घर पर ही रहे। इसी प्रकार ऐसे लक्षणों वाले किसी भी ग्राहक को सेवाएं नहीं दी जाएं।
• हरियाणा : मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक कोविड-19 महामारी के कारण हरियाणा से प्रवासी कामगारों को उनके गृह राज्य भेजने के लिए राज्य सरकार राज्य के विभिन्न स्थानों से प्रति दिन विशेष श्रमिक ट्रेनों का परिचालन कर रही है। उन्होंने कहा कि 77 विशेष श्रमिक ट्रेनों और 5,500 बसों के माध्यम से 2.90 लाख प्रवासी कामगारों को हरियाणा से उनके गृह राज्य को भेजा जा चुका है। इसके अलावा, विभिन्न राज्यों से 11,534 लोग हरियाणा में वापस लौटे हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रवासी कामगारों की परेशानियों को महसूस करते हुए हरियाणा सरकार ने उन्हें बिना किसी लागत के अपने गृह राज्य भेजने की व्यवस्था की है।
• हिमाचल प्रदेश : कोविड-19 का संक्रमण रोकने के क्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से क्वारंटाइन के नियमों का सख्ती से पालन किए जाने का अनुरोध किया है। उन्होंने सभी से यह अनुरोध भी किया कि सोशल मीडिया पर चल रहे कोविड से सबंधित किसी भी समाचार को आगे प्रसारित करने से पहले उससे जुड़े तथ्यों की पुष्टि कर लें।
• महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में 2,436 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 52,667 के स्तर पर पहुंच गया। राज्य में फिलहाल जहां 35,178 सक्रिय मामले हैं, वहीं अभी तक पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद 15,786 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। हॉटस्पॉट मुंबई में 1,430 नए मामले दर्ज किए गए। एक अच्छी खबर यह आई कि झुग्गी बस्ती क्षेत्र धारावी में मामले दोगुने होने की दर बढ़कर 19 दिन हो गई, जो पहले 3 दिन थी। इससे सरकार द्वारा अपनाई जा रही रोकथाम की रणनीति के कारगर होने के संकेत मिले हैं।
• गुजरात : ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 20 जिलों से 405 नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 14,468 तक पहुंच गई। राज्य के कुल सक्रिय मामलों में से 109 मरीज गंभीर स्थिति हैं, जो वेंटिलेटर सिस्टम पर हैं। इसके अलावा लगभग 6.80 लाख मजदूरों को लॉकडाउन के बीच राज्य भर में चल रहे 29,000 से ज्यादा विकास कार्यों में रोजगार मिला हुआ है। आदिवासी बहुल दाहोद जिला मनरेगा के अंतर्गत 1.06 लोगों के साथ रोजगार देने में सबसे आगे रहा।