प्रदेश- कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन के दौरान हिमाचल प्रदेश में आए प्रवासियों का महत्वपूर्ण डाटाबेस तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विकसित स्किल रजिस्टर लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति skillregister.hp.gov.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न कंपनियां और औद्योगिक घराने भी इस पोर्टल पर अपनी जरूरतों के बारे में जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में लौटे लोगों की शैक्षिक योग्यता, कौशल और नौकरी की आवश्यकता के बारे में जानकारी मौजूद होगी। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में उपलब्ध कौशल की पहचान करने और कौशल बढ़ाने की जरूरतों के विश्लेषण में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे उद्योगों को एक क्लिक पर कुशल लोगों के बारे में जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी।
अरुणाचल- पीएमकेएसवाई के तहत करीब 68 हजार किसानों को केंद्र सरकार द्वारा 2 हजार रुपये और राज्य सरकार द्वारा भी एक हजार रुपये अतिरिक्त प्रदान किए गए हैं।
असम- रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने असम के तेजपुर में रक्षा अनुसंधान प्रयोगशाला को एक अधिकृत कोविड-19 परीक्षण केंद्र के रूप में मंजूरी दे दी है। असम में कोविड-19 के 28 पॉजिटिव केस आए हैं। कुल मामले 1,513, ठीक हुए 284, सक्रिय मामले 1,222 और 4 मौतें हुई हैं।
मणिपुर- मणिपुर में दो और कोविड-19 पॉजिटिव केस आए हैं। राज्य में कुल पॉजिटिव केस 85 हो गए हैं, जिसमें से 74 सक्रिय मामले हैं।
मिजोरम- राज्यपाल श्री श्रीधरन पिल्लई ने मई 2020 से अगले 6 महीनों तक अपने वेतन का 30 फीसदी मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के खिलाफ संघर्ष में अपने मूल वेतन का 60 फीसदी मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया है। यह स्पीकर की अध्यक्षता में विधायकों के साथ हुई बैठक में लिए गए फैसले के अनुरूप है।
नगालैंड- सरकार ने सूचित किया है कि लॉकडाउन के मौजूदा दिशा-निर्देश प्रभावी रहेंगे जबकि दीमापुर टास्क फोर्स ने वापस आते लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मामूली संशोधन किए हैं। नगालैंड सरकार ने दीमापुर में सरकारी टूरिस्ट लॉज को कोविड-19 अस्पताल में तब्दील करने का फैसला किया है।
सिक्किम- सेंटर फॉर कंप्यूटर्स एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी, चिसोपानी एक डिप्लोमा कॉलेज है, जिसे दक्षिण सिक्किम से ताल्लुक रखने वाले वापस आ रहे लोगों के लिए फ्री संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में तब्दील किया गया है।
महाराष्ट्र- पिछले 24 घंटे में 2,361 नए कोविड-19 केस आए और 76 मौतें हुई हैं। इसके साथ ही कुल मामला 70,013 और मृतकों की संख्या 2,362 पहुंच गई है। राज्य में अब सक्रिय मामले 37,543 हैं। महाराष्ट्र ने अब तक 4,71,473 टेस्ट किए हैं जो भारत में किसी भी राज्य से ज्यादा है। पश्चिमी महानगर कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहा है, अब उसकी तरफ निसर्ग तूफान बढ़ रहा है जो 3 जून को दोपहर में महाराष्ट्र के अलीबाग को पार कर सकता है। इस दौरान 100-110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। एहतियाती उपाय के तौर पर राज्य के अधिकारियों ने करीब 150 लक्षण न दिखाई देने वाले कोविड मरीजों को बीकेसी इलाके से वर्ली के एक सेंटर में शिफ्ट करने का फैसला किया है, जहां ढकी हुई छत है।
गुजरात- पिछले 24 घंटों में 423 नए संक्रमण मामलों से राज्य में कुल कोविड-19 केस की संख्या बढ़कर 17,217 पहुंच गई है। राज्य में 25 मौतें और होने से मृतकों की संख्या 1,063 हो गई है। रिकॉर्ड 861 कोविड-19 मरीजों को राज्य के विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही राज्य में ठीक होने वालों की संख्या 10 हजार के आंकड़े को पार कर गई है। राज्य प्रशासन ने संभावित चक्रवाती तूफान निसर्ग से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है, जो कल दक्षिण गुजरात के तट से टकरा सकता है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आज सभी संबंधित जिलाधिकारियों को कल दोपहर तक निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है। कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए जिलाधिकारियों से लोगों को निकालने के दौरान सामाजिक दूरी का पालन, मास्क और पीपीई सूट का इस्तेमाल करना सुनिश्चित करने को कहा गया है।
मध्य प्रदेश- पिछले 24 घंटे में 194 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक 8,283 कोविड-19 के मामले आए हैं और 358 मौतें हुई हैं। अब तक वायरस ने राज्य के 52 में से 51 जिलों को प्रभावित किया है जबकि 5 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।
राजस्थान- आज 171 लोगों में कोविड-19 का टेस्ट पॉजिटिव आया है और कुल मामलों की संख्या 8,980 तक जा पहुंची है। हालांकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या केवल 2,742 है और 6,040 लोग ठीक हो गए और उन्हें छुट्टी दे दी गई।
छत्तीसगढ़- ताजा अपडेट में कोविड-19 संक्रमण के 45 नए केस मिले हैं, जिससे कुल संख्या 547 हो गई है। राज्य सरकार ने रायपुर समेत 16 जिलों को रेड जोन के रूप में घोषित किया है जबकि 17 जिले ऑरेंज जोन में हैं।
पीआईबी फैक्ट चेक
click hereclick hereclick here***
एसजी/एएम/एएस/एसके
(रिलीज़ आईडी: 1628953) आगंतुक पटल : 30