माननीय प्रधानमंत्री व माननीय रेल मंत्री के पहल पर आगरा मण्डल के 20 स्टेशनों पर आगरा छावनी, मथुरा जं, आगरा किला, कोसीकलां, खेडली, ईदगाह, राजा की मंडी. भूलेश्वर, डीग, फतेहपुर सीकरी, नदबई, अछनेरा जं०. यमुना ब्रिज, किरावली, महावर महुआ रोड, संधी. होडल, शमसाबाद टाउन, गोवर्धन एवं फरह रेलवे स्टेशनों पर चल रही एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत विस्तार किया जा रहा है।
इसका उद्देश्य रेलवे परिसर का उपयोग कर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना है। आगरा छावनी, मथुरा जं, आगरा किला, कोसीकलां, खेडली, ईदगाह, राजा की मंडी, भूतेश्वर, डीग, फतेहपुर सीकरी, धौलपुर जं, अछनेरा जं०, यमुना ब्रिज, किरावली, संधी, होडल, शमसाबाद टाउन, गोवर्धन एवं फरह रेलवे स्टेशनों को क्रमशः मार्बल हैन्डी क्राफ्ट, पोशाक एवं पूजन सामग्री, नान खटाई. दुग्ध व दुग्ध उत्पाद, स्टोन की मूर्ति, लेदर हैन्डी क्राफ्ट, पेडा. टेराकोटा क्ले उत्पाद, हस्तशिल्प गलीचा, भगवान लड्डू गोपाल की मूर्ति, तेल / अनाज, दलिया / अन्य अनाज उत्पाद व पोशाक एवं पैडा इत्यादि विक्री सहप्रचार केंद्र के रूप में नामित किया गया है।
List of Stations under PRYJ division under One Station - One Product