तीन फरवरी से गाड़ी संख्या 55007/55008 गोरखपुर-सोनपुर सवारी गाड़ी को पाटलिपुत्र तक चलाया जाएगा। यह गाड़ी सोनपुर न जाकर परमानंदपुर-पहलेजाघाट स्टेशनों पर रुकते हुए पाटलिपुत्र पहुंचेगी। अब गाड़ी संख्या 55008 गोरखपुर-पाटलिपुत्र पैसेंजर गोरखपुर से रात 01.20 बजे खुलकर सुबह 08.40 बजे छपरा पहुंचेगी। छपरा से सुबह 08.50 बजे खुलकर 10.13 बजे परमानंदपुर, 10.30 बजे पहलेजाघाट स्टेशन होते हुए 10.45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 55007 पाटलिपुत्र-गोरखपुर पैसेंजर पाटलिपुत्र से शाम छह बजे खुलकर 6.18 बजे पहलेजाघाट एवं 6.27 बजे परमानंदपुर स्टेशनों होते हुए रात 8.05 बजे छपरा पहुंचेगी। यहां से 8.15 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 04.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
पाटलिपुत्र टू गोरखपुर
गाड़ी...
more... संख्या 55209 सोनपुर-गोरखपुर पैसेंजर का विस्तार भी पाटलिपुत्र तक किया गया है। यह गाड़ी पाटलिपुत्र से 11.25 बजे खुलकर 11.50 बजे सोनपुर पहुंचेगी। 11.55 बजे सोनपुर से गोरखपुर के लिए खुलेगी।
गाड़ी सं. 55042 गोरखपुर-सोनपुर पैसेंजर गोरखपुर से रात के 02.40 बजे खुलकर अपने पुराने समय एवं ठहराव के अनुसार शाम 4.45 बजे सोनपुर पहुंचेगी। यहां से 4.50 बजे खुलकर 5.10 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 55210 नरकटियागंज-सोनपुर पैसेंजर नरकटियागंज से सुबह 03.00 बजे खुलकर 09.30 बजे सोनपुर पहुंचेगी। यहां से 09.35 बजे खुलकर 10.05 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
पाटलिपुत्र टू नरकटियागंज
गाड़ी सं. 55015 सोनपुर-नरकटियागंज सवारी गाड़ी अब पाटलिपुत्र से खुलेगी। पाटलिपुत्र से यह ट्रेन शाम 5.45 बजे खुलकर 6.15 बजे सोनपुर पहुंचेगी। सोनपुर से पुराने समय एवं ठहराव के अनुसार देर रात्रि 01.50 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 15201/15202 रक्सौल/ नरकटियागंज-हाजीपुर इंटरसिटी भी अब पाटलिपुत्र से चलेगी। गाड़ी संख्या 15202 रक्सौल/ नरकटियागंज-हाजीपुर इंटरसिटी हाजीपुर से सुबह 10.25 बजे खुलकर 11.15 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 15201 इंटरसिटी पाटलिपुत्र से शाम 5.15 बजे खुलकर 5.55 बजे हाजीपुर पहुंचेगी। यहां से शाम 6.00 बजे खुलेगी।